झामुमो ने किया कंबल वितरण

Advertisements

झामुमो ने किया कंबल वितरण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ससांगबेडा में रविवार को गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आदेश एवं झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य दिलीप मंडल ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरित करते हुए कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना पार्टी की प्राथमिकता है और इस तरह के कार्यों से उन्हें आत्मसंतोष मिलता है।

झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कम्बल वितरण योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ससांगबेडा क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां सड़क, नाली एवं सोलर लाइट की आवश्यकता है। इन समस्याओं से नगर विकास मंत्री को अवगत कराया जाएगा और शीघ्र समाधान की उम्मीद है।

कार्यक्रम में झामुमो जिला सह सचिव दिलीप रजक, युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री मेहताब मिर्जा, सुधीर बास्के, कार्लूस मुर्मू, गौरीशंकर यादव, कासिम अंसारी, अनामिका मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top