



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज धनबाद में, तैयारियां पूरी

डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आज धनबाद में रहेंगे। उनके आगमन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत की तैयारी अंतिम चरण में है। यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसेवा के संकल्प का सशक्त प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर शनिवार को धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा, धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, झारखंड प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, अजय निषाद एवं नित्यानंद मंडल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
आदित्य साहू का आगमन धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड भाजपा संगठन के लिए प्रेरणादायक है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि
धनबाद महानगर के हजारों कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। स्वागत कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह आयोजन भाजपा की एकजुटता और शक्ति का प्रतीक बनेगा।
वहीं मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक स्तर पर सभी जिम्मेदारियों का निर्धारण कर लिया गया है। मीडिया समन्वय सहित सभी व्यवस्थाएँ सुदृढ़ हैं, ताकि कार्यक्रम की सकारात्मक एवं व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुँचे।
भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है।



