दुमुहानी नदी में मिला हरलाडीह के युवक का शव, हत्या की आशंका

Advertisements

दुमुहानी नदी में मिला हरलाडीह के युवक का शव, हत्या की आशंका

डीजे न्यूज, पीरटांड़ गिरिडीह) : खुखरा थाना इलाके के दुमुहानी नदी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। शव में चोट के निशान है।संभवतः उसे पत्थर से मारा गया है। शव की पहचान हो गई है। मृतक हरलाडीह ओपी क्षेत्र के जामदाहा निवासी सोमर सोरेन के पुत्र मुनिलाल सोरेन उम्र करीब 40 वर्ष है।शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। बताया गया कि दुमुहानी नदी में शौच के लिए गए कुछ लोगों ने पानी में एक शव देखा। इसकी सूचना हर जगह फैल गई।जिसके बाद उसकी सूचना खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप को दी गई।खुखरा और हरलाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी पड़ताल की तो पाया कि यह शव नुनुलाल का है। उसके बाद उसके स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद करने की जानकारी दी है।कहा कि आगे घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top