



सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को गिरिडीह में दी गई श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर गिरिडीह में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा आधारित समाज निर्माण के विचारों को याद किया।
मुख्य वक्ता संजय सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर पिछड़े, महिलाओं और गरीब सवर्ण वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि अत्यंत साधारण परिवार में जन्म लेकर भी कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष और ईमानदारी के बल पर उच्च राजनीतिक पदों तक पहुंच बनाई।

समारोह में वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम बताया। महिला वक्ताओं ने महिलाओं की समान भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दलाल शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन रामशंकर शर्मा एवं मुकेश ठाकुर ने किया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।



