


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का पूर्वी टुंडी में स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई 

डीजे न्यूज,
पूर्वी टुंडी, धनबाद : पालोबेड़ा में भाजपा ग्रामीण की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भीमलाल भंडारी ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर सहित स्वागत समिति के सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू के 25 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।
बैठक में स्वागत व्यवस्था, जनसंपर्क, मंच संचालन एवं संगठनात्मक समन्वय पर विशेष रूप से जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।



