शिक्षक स्वयं तथा बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य रूप से बनाएं : अशोक कुमार

Advertisements

शिक्षक स्वयं तथा बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य रूप से बनाएं : अशोक कुमार

बिरनी में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिरनी अंचल के मध्य विद्यालय पलोंजिया में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार की शाम नवनियुक्त सहायक आचार्यों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सहायक आचार्यों को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) अशोक कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) छोटेलाल साहू, संघ के जिला सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार देव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए बीईईओ अशोक कुमार ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं तथा बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य रूप से बनाएं। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निष्पादन का प्रयास करने की बात कही। वहीं बीपीओ छोटेलाल साहू ने कहा कि शिक्षकों से संबंधित तमाम समस्याओं से लड़ने का कार्य संगठन करता है। संघ और संगठन का रिश्ता पवित्र होता है, इसलिए शिक्षक संगठनात्मक कार्य करें और किसी के निजी व्यक्तित्व पर हमला या मर्यादा का हनन न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

जिला सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस समारोह के माध्यम से शिक्षा हित, शिक्षक हित और राष्ट्र हित को लेकर गंभीर चिंतन किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त सहायक आचार्यों से विशेष रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप राम एवं सचिव गंगाधर दास ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों का भविष्य संवारने और शिक्षकों की समस्याओं का आपसी संवाद से समाधान निकालने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनेजर सिंह ने की, जबकि संचालन गंगाधर रविदास ने किया। समारोह में शिक्षक दुर्गेश प्रसाद, अजय सिंह, मदन राम, नवीन कुमार, हरिहर मोदी, हिरालाल दास, ममता पांडेय, मनोज शर्मा, लीलावती देवी, बीआरपी शक्ति बिश्वकर्मा, सुशांत महली, प्रभु रजक, सलेंद्र कुमार दास, अजित कुमार दास, हरदेव मोदी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top