Advertisements


















































अंडर 16 क्रिकेट में भाग लेने गिरिडीह टीम दुमका रवाना

डीजे न्यूज, गिरिडीह
: अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने रविवार को गिरिडीह की 16 सदस्यीय टीम राजवीर सिन्हा के नेतृत्व में दुमका के लिए रवाना हुई। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने टीम को दुमका के लिए रवाना किया। 19 जनवरी को गिरिडीह का मुकाबला बोकारो से होगा।
गिरिडीह अंडर 16 टीम का कप्तान राजवीर सिन्हा और उप कप्तान सुजल ठाकुर को बनाया गया है। इसके अलावा टीम में सुजल मंडल, बंटी विश्वकर्मा, शुभम कुमार, पवन यादव, पुरुषोत्तम कुमार, मंटू मंडल, वारिस राजा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल है।



