110 जरूरतमंदों को दिया गया कंबल

110 जरूरतमंदों को दिया गया कंबल

डीजे न्यूज, धनबाद: आम आदमी पार्टी की ओर से डिगवाडीह एवं फुसबंग्ला में रविवार को कंबल वितरण किया गया। पार्टी के भास्कर सुमन, दिनेश यादव, शदरे आलम, महेंद्र सिंह मीनू ने 110 गरीबों को कंबल प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं सेवा का भावना है। जिला प्रभारी राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह, समरेंद्र पासवान, जावेद अख्तर, रॉकी मंडल, मो रियाज, कुणाल वर्मा, बसीर अंसारी, जावेद खान, जीशान अली, मो अशफाक, सुमन सौरभ, शान अंसारी, जाकिर अली, छोटू प्रमाणिक आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top