Advertisements



















































झामुमो की बैठक में स्थापना दिवस को सफल बनाने का निर्णय

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड सचिव निर्मल रजवार कर रहे थे । बैठक में 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर धनबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। स्थापना दिवस पर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर गांव एवं टोला में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, लालमोहन महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, राजेंद्र किस्कू, राजेंद्र हेंब्रम, अब्दुल कादिर आदि थे।



