


















































मनईटांड़ मंडल के भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी मनईटांड मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वागत व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। श्रवण राय के पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका स्वागत किया गया। विधायक राज सिन्हा ने अंग वस्त्र भेंटकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। वक्ताओं ने श्रवण राय के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष श्रवण ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और अधिक मजबूती से करेंगे। संगठन की एकता, अनुशासन और समर्पण के बल पर आगामी सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।
मौके पर जिला मंत्री पंकज सिन्हा, शांतनु चंद्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मौसम सिंह, दीपक गुप्ता, सोना रजक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनिल सिन्हा, चुन्ना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



