


















































मजदूरों को एक होकर माफियाओं के खिलाफ लड़ना होगा, तभी मिलेगा हक : वृंदा पासवान

बगोदर के पूर्व विधायक कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस मनाया गया
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :
गोलकडीह कोल डंप में भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर मजदूर और यूनियन के नेताओं ने शिरकत की। भाकपा माले के जिला सचिव वृंदा पासवान ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह मजदूरों, किसानों और शोषितों की लड़ाई लड़ते थे, असामाजिक तत्वों ने साजिश करके उनकी हत्या करवा दी थी के।
वृंदा पासवान ने कहा कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे और सभी मजदूरों को एक होकर माफियाओं के खिलाफ लड़ना होगा, तभी हमारा हक मिल पाएगा। कार्यक्रम में राजेंद्र पासवान, सपन पासवान, कामता पासवान, राजेश पासवान, हरेंद्र निषाद, राजीव बीरुआ, मनीष यादव, करण पासवान, शुभम पासवान, माधुरी देवी, उषा देवी, आशा देवी और संगीता देवी मौजूद थीं।



