गरीबों, दलितों, मजदूरों और शोषित वर्गों की सशक्त आवाज थे महेंद्र सिंह : सीताराम सिंह

Advertisements

गरीबों, दलितों, मजदूरों और शोषित वर्गों की सशक्त आवाज थे महेंद्र सिंह : सीताराम सिंह

महेंद्र सिंह के बलिदान को नमन, बगोदर संकल्प सभा के लिए बिरनी से होगा जनसैलाब

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में भाकपा माले द्वारा स्वर्गीय महेंद्र सिंह के बलिदान दिवस को लेकर बगोदर में आयोजित होने वाली संकल्प सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 जनवरी को पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय विधायक महेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, इसके बाद नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बगोदर स्थित संकल्प सभा के लिए कूच करेंगे।

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सीताराम सिंह ने कहा कि बलिदान दिवस के अवसर पर बिरनी से हजारों की संख्या में लोग बगोदर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह दिन स्वर्गीय महेंद्र सिंह को याद करने के साथ-साथ उनके विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीताराम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह गरीबों, दलितों, मजदूरों और शोषित वर्गों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। जनता के हक और अधिकार के लिए वे दिन-रात सक्रिय रहे, बिना अपनी जान की परवाह किए।

उन्होंने कहा कि “महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो, खेतों और खलिहानों में, जनता के अरमानों में” का नारा आज भी लोगों के दिलों में गूंज रहा है। महेंद्र सिंह के विचार और संघर्ष आज भी जनआंदोलनों को दिशा दे रहे हैं।

वक्ताओं ने महेंद्र सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि क्रांतिकारी का कोई स्थायी घर नहीं होता, जहां वह रहता है वहीं से बदलाव की लड़ाई शुरू होती है। उन्होंने एक ऐसी दुनिया का सपना देखा था जहां गरीबी, शोषण, जुल्म और अन्याय का नामोनिशान न हो। जेल में रहते हुए भी उन्होंने क्रांतिकारी आंदोलन की अलख जगाई और सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top