खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झींझीपहाड़ी पंचायत स्थित बेड़ा ग्राउंड में बुधवार को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मैदान में खेलों का रोमांच देखते ही बन रहा था। राजा मोदक, पीयूष मोदक, शिवम मोदक, लक्ष्मी कुमारी, चिराग कुमार, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्वीटी कुमारी, रूद्र महतो, श्रीकांत महतो, रोनित महतो, नमन महतो, सालेश महतो का बेहतर
प्रदर्शन रहा। आगंतुक अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की।
कार्यक्रम में युवा नेता विशाल कुमार महतो तथा मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो उपस्थित रहे।
आयोजन में वार्ड सदस्य किशोर महतो, शंकर महतो, दिलीप कुम्हार और गौरव महतो की प्रमुख भूमिका रही।