ढांगी में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन  झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत: विधायक मथुरा लोक संस्कृति एवं लोककला को संरक्षण एवं संवर्धन की जरुरत: विनय तिवारी

Advertisements

ढांगी में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन 

झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत: विधायक मथुरा

लोक संस्कृति एवं लोककला को संरक्षण एवं संवर्धन की जरुरत: विनय तिवारी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी बड़की जोरिया में बुधवार को मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। विधायक ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विधायक ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है। इसलिए हम सबको इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसे बरकरार रखना हम सबों का दायित्व है। तेजी से लुप्त हो रहे लोक संस्कृति एवं लोककला को संरक्षण एवं संवर्धन करने की जरुरत है। कार्यक्रम में तोपचांची  थाना प्रभारी अजित कुमार भारती , विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, नवल किशोर केवट, निवास तिवारी, अर्जुन मांझी, बसंत महतो, विकास तिवारी, गौतम रजवार, आनंद महतो, गोपाल महतो, विष्णु शर्मा, महेंद्र किस्कू, राजेन्द्र किस्कू, रेशमी देवी, गपतोष पाठक, मधु पाठक, अर्जुन रजवार, मूलचंद महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी, सीताराम महतो, पुरन महतो, सिराज अंसारी, ललित दास, भरत महतो, पवन केवट, बबलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top