


















































सर्वधर्म सामूहिक विवाह को लेकर भूमि पूजन

डीजे न्यूज, धनबाद: सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा 18 जनवरी को 101 जोड़ों के विवाह गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद में किया जा रहा है । उसी के निमित्त मंगलवार को गोल्फ ग्राउण्ड में भूमि पूजन की गई। मुख्य यजमान उपेन्द्र सिंह सह पत्नी सरिता सिंह और समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सह पत्नी जया सिंह के साथ पूजन एव हवन की गई।
तत्पश्चात सभी जोड़ों के बीच शादी का जोड़ा वितरण किया गया।
अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष भी 101 जोड़े का विवाह सभी धर्मो से जुडे बच्चे एव बच्चियों का की जा रही है।
ग्राउण्ड मे पंडाल, मंच, मंडप आदि बनाने शुरू कर दी गई है। 16 जनवरी को शाम 6 बजे से समिति के द्वारा माता की चौकी जागरण का आयोजन किया गया है। 17 जनवरी को आशाएं महिला ग्रुप के द्वारा सुबह 10 बजे से विवाह स्थल में ही ब्लड डोनेशन कैप लगाए जा रहे है।
तत्पश्चात शाम मे मेहन्दी और संगीत का कार्यक्रम की जायेगी।
18 जनवरी को सुबह 10 बजे से विवाह के लिए बारात जयमाला और शादी की तैयारी बडे ही हर्षोल्लास के साथ की जा रही है। पूजन कार्यक्रम मे समिति के सभी सदस्य और समस्त महिला विग की सदस्य शामिल हुए।



