


















































झारोटेफ की बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने पर दिया गया जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉईज फेडरेशन की बैठक बी एस एस बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष जय होरो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रखंड से संकुल स्तर तक के पदधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया। जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक कर्मचारियों को सदस्यता दिला कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया।
धनबाद जिला में नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं अंतर जिला से आये शिक्षकों का स्वागत समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी।
प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने अपने रणनीतिक विचारों से सदस्यों में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने सदस्यता में तेजी लाने एवं सभी विभागों के कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क करने को कहा।
बैठक में जिलाध्यक्ष जय होरो, कोषाध्यक्ष संजय गिरी, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, पूजा प्रियदर्शिनी, संयुक्त सचिव गौतम सहाय, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह चौधरी, कार्यालय सचिव विनोद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप, सदस्य किशन मण्डल, प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी कौशलेंद्र तिवारी ,सुषमा कंडुलना, दीपक कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



