बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में झरिया में आक्रोश, बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन

Advertisements

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में झरिया में आक्रोश, बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में शुक्रवार को झरिया बाटा मोड़ स्थित गणेश चौक पर झरिया के लोगों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के साथ-साथ भारत सरकार की चुप्पी पर भी तीखी आलोचना की।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की लगातार निर्मम हत्याएं हो रही हैं, जो पूरी तरह असहनीय है। वहां हिंदू समुदाय भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है, जबकि बांग्लादेश सरकार उनकी सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आक्रामक रुख अपनाना चाहिए, लेकिन उनकी चुप्पी से भारत के हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अनूप कुमार साव ने सभी हिंदू संगठनों से भी अपील की कि वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें, ताकि भारत सरकार की नींद टूटे और वह बांग्लादेश सरकार पर कड़ा दबाव बना सके। प्रदर्शन के दौरान लोग हाथों में तख्तियां लेकर “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद”, “बांग्लादेश में हो रही हत्याओं पर भारत सरकार हस्तक्षेप करे”, “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “बांग्लादेश पर भारत सरकार आक्रामक हो” जैसे नारे लगाते रहे।

आक्रोश प्रदर्शन में राम श्रेष्ठ झा, भगवान दास केसरी, महेश प्रसाद गुप्ता, मथुरा प्रसाद, मुकेश तिवारी, मनोज साव, रवि वर्मा, अर्जुन निषाद, अयोध्या साव, राजू वर्मा, आर्यन सैनी, कपिल पांडे, विनोद गुप्ता, सूरज गुप्ता उर्फ अन्ना, चकलू, सनी साव, नरेश साव, औरंगज़ेब खान, रोहित वर्मा, पिंटू बर्मन, बंटी बर्मन, मुरली साव, जमाल अंसारी, सुजीत साव, सूरज भुइया, धीरज पासवान, सचिन कुमार, गणेश पासवान, अरुण भुइया, टुन्नू मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top