
























































नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के खिलाफ भाजपाइयों ने दिया धरना

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को धरना आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की।
चुनाव नहीं होने से शहरी विकास प्रभावित: विधायक राज
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने झारखंड सरकार को श्वेत पत्र जारी कर निकाय चुनाव नहीं होने से कितने राजस्व की हानि, कितने विकास कार्य प्रभावित हुए बताने को कहा। नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के बिना चल रहे हैं जिससे अफसरशाही हावी है। भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी ।
चुनाव से डर रही है राज्य सरकार: पूर्व सांसद
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी से शहरी विकास पूरी तरह ठप हो गया है। जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चुनाव से डर रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा जनता के साथ खड़ी है और दलीय आधार पर निष्पक्ष चुनाव की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हर मोर्चा पर विफल है राज्य सरकार: विधायक रागिनी
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड की हर मोर्चे पर विफल हेमंत सरकार लगातार अपने कार्यकाल में आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते आ रही हैं। जनता द्वारा चुने हुए मेयर उपमेयर और वार्ड पार्षद नहीं है। जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है। इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं । प्रशासक व्यवस्था में स्थानीय जरूरत की सही पहचान नहीं हो पाती।
पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए ईवीएम का प्रयोग आवश्यक: विधायक शत्रुघ्न
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ईवीएम का प्रयोग पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। राज्य सरकार की टालमटोल नीति से जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह धरना जनता की आवाज है और सरकार को चेतावनी है कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न कराना सीधे-सीधे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
संचालन मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया।
राज्यपाल के नाम नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा गया।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, प्रियंका देवी, सिंदरी से प्रत्याशी रहीं तारा देवी, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, रमा सिन्हा, मंडल अध्यक्ष अजय दास, रंजय सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, बसंती सिंह, सन्नी रवानी, योगेंद्र यादव, सोनू श्रीवास्तव, दिनेश रवानी, बलराम चौहान, किशुन महतो, सुनील पासवान, बीरेंद्र बर्मा, संतोष रवानी, सत्येंद्र मिश्रा, सत्येंद्र ओझा, इंद्रकांत झा, मनीष पांडेय मिठू, शिवांश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह बिल्लू, तमाल राय, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, अमरजीत कुमार, पुष्पा राय, राजीव राय भट्ट, टिंकू साव, विष्णु सिंह, किरण सिंह, संजय गोस्वामी, सन्नी, राजकुमार मंडल, मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, मनोज रिंकू सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता एवं आमलोग उपस्थित थे।



