60 जरूरतमंदों को दिया गया कंबल 

60 जरूरतमंदों को दिया गया कंबल 

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता स्थित जोगता नागरिक समिति के आवासीय कार्यालय परिसर में सोमवार को कंबल वितरण किया गया। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, टाटा सिजुआ कोलियरी के राकोमयू अध्यक्ष संजय सिंह ने 60 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा ने बताया कि जोगता नागरिक समिति के पहल पर पुटकी अंचल कार्यालय की ओर से कंबल उपलब्ध कराई गई है। मौके पर गौतम मंडल, शंकर चौहान, बिनोद सिंह, आजाद अन्सारी, मन्नु महतो, एस के मोबीन, मंगल चौहान, हसीब खान, असगर मियां, निर्मल कुमार निषाद आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top