गरीब व मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार : जलेश्वर

Advertisements

गरीब व मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार : जलेश्वर

महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास कर रही है भाजपा, कांग्रेस करेगी नाकाम  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीब व मजदूर विरोधी है। मनरेगा का खत्म करके महात्मा गांधी का नाम मिटाने और गरीबों से रोजगार छिनने का प्रयास केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। इस साजिश को कांग्रेस नाकाम करेगी। उक्त बातें जलेश्वर महतो ने शनिवार को गिरिडीह के न्यू सर्किट हाउस में कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू व पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा भी मौजूद थे।

जलेश्वर महतो ने कहा कि मनरेगा खत्म करने के विरोध में पार्टी ने 5 जनवरी को रांची में रैली तय की है। इस रैली से हम मनरेगा को बचाने का अभियान छेड़ेंगे। महतो ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों से रोजगार छिनने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मनरेगा में मजदूरों को रोजगार प्राप्त करने का अधिकार था। जिसमें केंद्र सरकार का शेयर 90% और राज्य सरकार का शेयर 10% था। अब केंद्र सरकार का शेयर 60% और राज्य सरकार का 40% कर दिया गया है। पहले मजदूरों के रोजगार की गारंटी थी। जिसपर राज्य का अधिकार था। अब यह केंद्र सरकार की मर्जी पर चला गया है। मनरेगा को हटाने से अब यह केंद्र सरकार के बजटीय आधार पर चला गया है। जलेश्वर ने कहा कि महात्मा गांधी बैरिस्टर थे। कोर्ट-टाई छोड़कर उन्होंने धोती पहनकर देश के लिए लड़ाई लड़ी और आजादी दिलाई। केंद्र की भाजपा सरकार उनके नाम को हटाने का प्रयास कर रही है। कहा कि 2005 में मनमोहन सिंह की सरकार ने मनरेगा योजना लाई। जिसका लाभ गरीबों और मजदूरों को मिल रहा था। जिसे हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने मजदूर व गरीब विरोधी काम किया है। जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि 5 जनवरी को रांची की रैली में बड़ी संख्या में मनरेगा के मजदूर शामिल होंगे। कहा कि भाजपा के लोग जब गांधी के विचारों को नहीं मिटा सकें तो अब उनके नाम को मिटाने की साजिश कर रहे है। इसे कांग्रेस के कार्यकर्ता कभी कामयाब नहीं होने देंगे। मौके पर अशोक विश्वकर्मा, मो निजामउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहेल इराकी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top