पूर्वी टुंडी में सावित्रीबाई फूले व जयपालसिंह मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Advertisements

पूर्वी टुंडी में सावित्रीबाई फूले व जयपालसिंह मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : अम्बेडकर क्लब लटानी में महान समाजसेविका व स्त्री शिक्षा की जननी माता सावित्रीबाई फूले की 196वीं जयंती सह मारांग गोमके जयपालसिंह मुंडा की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के सदस्यों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

मौके पर शिक्षक व समाजसेवी रामप्रसाद दास ने माता सावित्रीबाई फूले के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगाई और दलित, शोषित, पीड़ित एवं पिछड़े समाज को अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फूले देश की प्रथम शिक्षिका थीं, जिनका योगदान आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।

वहीं जयपालसिंह मुंडा के बारे में वक्ताओं ने कहा कि वे शोषित और वंचित समाज के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने वाले आदिवासी चेतना के महान जननायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शिक्षक राजू रविदास, क्लब के सचिव राजकुमार दास, चंदा दास, सुमित्रा दास, नमिता दास, निशा दास, वेदना देवी, रोहित, अजय, सुशांत, सोनू, विक्की, गगन, मयंक, संजना, अर्पण, नीलू, पाखी, वर्षा, दीप्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्लब के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top