वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र और सुशासन का आदर्श : अभयकांत प्रसाद

Advertisements

वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र और सुशासन का आदर्श : अभयकांत प्रसाद

दुमका विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपा के दिग्गज 

डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन रविवार को अग्रसेन भवन, दुमका में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद एवं दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से सम्मेलन को वैचारिक ऊंचाई और प्रेरणादायी दिशा मिली।

मुख्य वक्ता अभयकांत प्रसाद ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ को सशक्त आधार देने में अटल जी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि 1957 में बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में प्रवेश के बाद अटल जी ने अपनी ओजस्वी वाणी, सशक्त विचार और राष्ट्रनिष्ठा से पूरे सदन को प्रभावित किया।

अभयकांत प्रसाद ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन का आदर्श उदाहरण है। उनके विचार आज भी देश की राजनीति को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अटल जी के पहले भाषण से प्रभावित होकर की गई उस ऐतिहासिक टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें नेहरू ने कहा था कि “यह युवक एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा।”

वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता राष्ट्रनिर्माण का सिपाही है। “अटल जी की विचारधारा ही भाजपा की आत्मा है, जिसमें पहले देश, फिर समाज और अंत में स्वयं का भाव निहित है,” उन्होंने कहा।

सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, बिपिन अग्रवाल, मनोज साह, मनोज सिंह पहाड़िया, विवेकानंद राय, धर्मेंद्र सिंह, मृणाल मिश्रा, दीपक स्वर्णकार, अनुज आर्या, पिंटू साह, नवल किस्कू, मनीष कुमार, गणपति पाल, सहदेव मरांडी, नंदकिशोर मंडल, किशोरेंद्र दास, अजय गुप्ता, पंकज वर्मा, राजेश वर्मा, दीप्तांशु कोचगवे, गोविंद दान, बिमान सिंह, ओम केसरी, शशांक शेखर भुई, टिंकू गण, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, रामवतार भालोठिया, संतोष साह, गायत्री जायसवाल, रानी सिंह, दीपाली मंडल, हराधन मंडल, इंदु भंडारी, राजेश दत्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सम्मेलन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के सुशासन, राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादा और सर्वसमावेशी विकास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उन्हें अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top