झारखंड महाब्रह्मण संघ : समाज की एकजुटता, शिक्षा और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष पर मंथन

Advertisements

झारखंड महाब्रह्मण संघ : समाज की एकजुटता, शिक्षा और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष पर मंथन

 

12 अप्रैल को धनबाद जिले के जयनगर में होगा झारखंड महाब्रह्मण संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 

 

बराकर नदी के तट पर सिंदवारीटांड़ में झारखंड महाब्रह्मण संघ की बैठक, टुंडी प्रखंड कमेटी का गठन

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड अंतर्गत बराकर नदी के तट पर स्थित सिंदवारीटांड़ गांव में रविवार को झारखंड महाब्रह्मण संघ की महत्वपूर्ण बैठक सह टुंडी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बैठक राजकुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडे एवं धनबाद जिला अध्यक्ष शंभू पांडे उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत संगठनात्मक मजबूती और समाज के समग्र विकास पर विचार-विमर्श के साथ हुई। वक्ताओं ने समाज में एकजुटता बनाए रखने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दहेज प्रथा, नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल को धनबाद जिले के जयनगर में झारखंड महाब्रह्मण संघ का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य भर से समाज के लोग भाग लेंगे।

बैठक के दौरान टुंडी प्रखंड कमेटी का विधिवत गठन किया गया। इसमें

अध्यक्ष – सुरेंद्र तिवारी

उपाध्यक्ष – रामचंद्र तिवारी

सचिव – संतोष तिवारी

कोषाध्यक्ष – रंजीत तिवारी

मीडिया प्रभारी – संजीत तिवारी

संरक्षक – राजकुमार तिवारी

को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं सदस्य के रूप में आकाश तिवारी, कुंदन तिवारी, राजेश तिवारी, सुजीत तिवारी, चंदन तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी, प्रमोद तिवारी, अशोक तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, सुभाष तिवारी, प्रेम तिवारी, निरंजन तिवारी, रमेश तिवारी, रोशन तिवारी, राज किशोर तिवारी, मुकेश तिवारी आदि को चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव महानंद तिवारी, प्रदेश सलाहकार भारत तिवारी, जिला सचिव गोकुल तिवारी, गिरिडीह जिला सचिव विकाश तिवारी, धनबाद जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, तेज नारायण तिवारी, राजकुमार तिवारी,सूबेदार तिवारी, कमलेश तिवारी, राम प्रसाद तिवारी, महेंद्र तिवारी, श्याम किशोर तिवारी, नरेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, गणेश तिवारी, गुलेल प्रसाद तिवारी, त्रिपुरारी तिवारी, जनार्दन पांडेय, सीताराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोकुल तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंभू पांडे ने किया। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top