



39 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू, गिरिडीह जिला कार्यालय में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा मंडल अध्यक्ष पद को लेकर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय हरिचक में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। जिले के 39 मंडलों के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की, जबकि राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत भी सुबह से मौजूद रहकर नामांकन प्रक्रिया की देखरेख करते रहे।

दोपहर 12 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया था। पर्यवेक्षक अनंत ओझा शाम करीब 4 बजे कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं की सहमति और राय के आधार पर मंडल अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरना प्रारंभ किया गया। प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।
अनंत ओझा ने बताया कि सभी 39 मंडलों से प्राप्त नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी। शनिवार को जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है और प्रस्तावक, अनुमोदक, समर्थक, तथा नामांकनकर्ता की सक्रिय सदस्यता जैसे बिंदुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। यदि किसी नामांकन में त्रुटि पाई गई तो संबंधित मंडल को होल्ड पर रखा जा सकता है।

इन नेताओं ने दर्ज कराई उपस्थिति
बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, अशोक उपाध्याय, प्रदीप साहू, प्रकाश सेठ, विनय कुमार सिंह, नुनूलाल मरांडी, दिनेश यादव, विनय शर्मा, यदुनंदन पाठक, महेंद्र वर्मा, संदीप डंगायच, नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, श्याम प्रसाद, सुभाष चंद्र सिन्हा, सुनील अग्रवाल, सुनील पासवान, प्रो. विनीता कुमारी, कामेश्वर पासवान, रंजीत राय, मिथुन चंद्रवंशी, उषा कुमारी, संगीता सेठ, संजीत सिंह पप्पू, राजेश जयसवाल, नवनीत सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




