Advertisements



पश्चिमी टुंडी मंडल अध्यक्ष बने गाेविंद टुडू, भाजपाइयों ने किया स्वागत 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : मनियाडीह मछियारा निवासी गाेविंद टुडू भाजपा के पश्चिमी टुंडी मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। गोविंद टुडू ग्रामीण जिला में आदिवासी समुदाय से मंडल अध्यक्ष बनने वाले एकमात्र नेता हैं। ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध चौधरी, नागेश्वर पंडित, नितीन सेठ समेत कई भाजपा नेता शुक्रवार को गोविंद टुडू के आवास पहुंचे और मंडल अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया। दिनेश सिंह एवं रंजीत तिवारी ने कहा कि गोविंद टुडू के मंडल अध्यक्ष बनने से भाजपा इस क्षेत्र में और मजबूत होगी।
