



झरिया–बलियापुर सड़क की मरम्मत को लेकर संघर्ष समिति और एमओसीपी प्रबंधन के बीच वार्ता

15 जनवरी तक सड़क मरम्मत कार्य पूरा करने की मांग, जल छिड़काव और लाइट लगाने पर जोर
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : झरिया–बलियापुर मुख्य सड़क की मरम्मत और इससे जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एमओसिपी पीओ कार्यालय में नॉर्थ तिसरा प्रबंधन और ग्रामीण रैयत विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप से सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए महत्वपूर्ण मांगे रखीं।
समिति ने कहा कि सड़क पर दिन में दो बार नियमित जल छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। साथ ही सड़क किनारे लाइट लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। संघर्ष समिति के सदस्यों ने सड़क मरम्मत कार्य को 15 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूरा करने की मांग की।
बैठक में संघर्ष समिति के प्रभाष प्रसाद सिंह, कन्हैयालाल सिंह, हराधन मोदक, पशुपतिनाथ देव, बसंत ठाकुर, हीरालाल गोराई, हराधन महतो, नरेश महतो, शैलेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष मोदक, विश्वामित्र महतो, अमृत महतो, श्री राम गोराई, उमा महतो और काली पदो रवानी उपस्थित थे।




