खोरीमहुआ एसडीएम ने तिसरी के अवैध माइका गोदामों पर फिर मारा छापा  

Advertisements

खोरीमहुआ एसडीएम ने तिसरी के अवैध माइका गोदामों पर फिर मारा छापा  

चार सौ टन अवैधा माइका जब्त, सभी गोदामों को किया सील

अवैध धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा : अनिमेष रंजन

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : प्रखंड में अवैध माइका तस्करी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज़ होती जा रही है। शुक्रवार को खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन, सीओ अखिलेश प्रसाद और तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में गमहरियाटांड़ स्थित चार माइका गोदाम और पकड़ियाटांड़ स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान चार गोदामों से करीब 400 टन अवैध माइका जब्त किया गया, जबकि एक गोदाम पूरी तरह खाली पाया गया। प्रशासन ने चारों गोदामों को सील कर दिया और खाली गोदाम में ताला जड़ दिया है।

गत सप्ताह भी तिसरी के केवटाटांड़ में छापेमारी कर भारी मात्रा में माइका, मिलर मशीनें और जनरेटर बरामद किए गए थे। लगातार हो रही कार्रवाइयों से माइका माफिया और ढिबरा कारोबारी दहशत में हैं। कई आरोपी इलाके से बाहर छिपे हुए हैं, क्योंकि उन्हें आशंका है कि जांच में उनके नाम भी उजागर हो सकते हैं। एसडीएम अनिमेष रंजन ने कहा है कि ब्त माइका और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध माइका कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top