Advertisements




कर्माटांड़ में सोहराय मिलन समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ गांव में सोहराय पर्व के मौके पर 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू के आवास पर शुक्रवार को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक चंद्रदेव महतो को लोगों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने झारखंड की भाषा, संस्कृति की रक्षा के लिए अपने पर्व त्योहार को धूमधाम से मनाने की जरूरत पर बल दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, जग्गू महतो, अर्णव सरकार, हैदर अली अंसारी, अनिल टुडू, समीर मुर्मू, जंग बहादुर महतो, अब्दुल कादिर, भुवन रवानी, नरेश हेंब्रम, नुनु लाल हेंब्रम आदि थे। इस अवसर पर संथाली नृत्य गीत का आयोजन भी किया गया।
