Advertisements




कपिल बने बरारी कोलियरी के राकोमयू अध्यक्ष

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने कपिल राय को बरारी कोलियरी का शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर कांग्रेस के लोदना क्षेत्रीय सचिव सुनील राय के अनुशंसा पर कपिल को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर बरारी कोलियरी के मज़दूरों में खुशी का माहौल है। सुनील ने बताया कि कपिल के आने से संगठन और मजबूत होगी। बरारी एवं आसपास के क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई लड़ेंगे। खुशी व्यक्त करने वालों में महिपाल सिंह, बीरेंद्र पासी, बीरेंद्र यादव, रमेश रवानी, बसंत भुइयां, अनुराग राय, मुकेश शॉ, राजीव, तेजा बेलदार, शैलेन्द्र सिंह, संतोष मोदक, अनिल सिंह आदि शामिल हैं।
