









राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है: लखी सोरेन

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): नीचे देवघरा में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता धीरन रवानी ने की। लगभग दो सौ लोगों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। जिला संयोजक मंडली के सदस्य सह मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। मंईया सम्मान योजना का लाभ हर घर को मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को मोर्चा की सदस्यता लेने की अपील की। मौके पर केंद्रीय सदस्य नकूल महतो, डॉ नीलम मिश्रा, सुखलाल मरांडी, रतिलाल टुडू, अलाउद्दीन अंसारी, मुकेश सिंह, मनोज रवानी, राजेंद्र प्रसाद राजा, दयाल महतो, परवेज इकबाल, निर्मल रवानी, विजय महतो, मनोज महतो, इम्तियाज अंसारी, घंटू त्रिगुनाईत, घनंजय रवानी, सहदेव महतो, सुरेश महतो, प्रवीण लाला, सज्जाद अंसारी, संजय रजवार, ऋतिक सिंह आदि उपस्थित थे।













































