



जेएलकेएम के पूर्व केंद्रीय सचिव प्रदीप थामेंगे आजसू का दामन

29 को कतरास में आयोजित मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण करेंगे प्रदीप व रजनी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मईयां सम्मान योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिल रहा है। इस योजना के कारण राज्य के सारे विकास कार्य ठप है। पिछले 6 वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उक्त बातें पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने सोमवार को कहीं। पूर्व विधायक 29 नवंबर को कतरास स्टेशन रोड पर आजसू के प्रस्तावित मिलन समारोह की तैयारियों की जानकारी दे रहे थे। कतरास के अपणी ढाणी भोजनालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मिलन समारोह के दौरान जेएलकेएम के पूर्व केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो एवं महिला नेत्री रजनी रवानी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल होंगे। समारोह में पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद रहेंगे। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
राज्य की वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि 12 महीने के सरकार में 12 घोटाले हुए हैं। सरकार अब तक डीएमडी फंड घोटाला, भूमि घोटाला, जीएसटी घोटाला, शराब घोटाला कर चुकी है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने की दावा करने वाली सरकार लूट मचा कर रखी है। सरकारी जमीन को बेचा जा रहा है। 6 वर्षों में राज्य सरकार ने आज तक बालू का बंदोबस्ती नहीं कर सकी। अबुआ आवास योजना का पोर्टल बंद है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रहा है। रोजगार के साधन लुप्त हो गए हैं। लोग पलायन कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग रहा है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है। भ्रष्टाचार बढ़ा है और सरकार मुकदर्शक है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जेएलकेएम के पूर्व केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो भी मौजूद थे।
मौके पर नगर अध्यक्ष नवदीप गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी, मारकंडेय सिंह, बिट्टू शर्मा, सुभाष कुमार, शुभम सिंह, जावेद खान, एहसान खान, राजा अकबर, रमेश रजक, अश्विनी महतो आदि उपस्थित थे।
