कैमरून में संकट में झारखंड के श्रमिक, वीडियो भेजकर मदद की लगाई गुहार 

Advertisements

कैमरून में संकट में झारखंड के श्रमिक, वीडियो भेजकर मदद की लगाई गुहार 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के पांच प्रवासी मजदूर गंभीर मुश्किलों में फंसे हुए हैं। गिरिडीह और हजारीबाग के ये श्रमिक अपने मालिकों द्वारा मजदूरी न दिए जाने, रहन-सहन की खराब व्यवस्था और भोजन की कमी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मजदूरों ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से तत्काल वतन वापसी की गुहार लगाई है।

यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली तक पहुंचा, जिन्होंने इसे मीडिया के साथ साझा किया और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता की मांग — मजदूरों की सुरक्षित वापसी को सरकार जल्द करे कार्रवाई

सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने कहा कि विदेशों में मजदूरों के फंसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी महीने सरकार के प्रयास से ट्यूनीशिया में फंसे 48 मजदूरों की वापसी संभव हुई, लेकिन बगोदर के पांच अगवा मजदूर पिछले सात महीनों से नाइजर में फंसे हैं जिनकी रिहाई अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने डुमरी के मजदूर विजय कुमार महतो का भी जिक्र किया, जिनका शव पिछले एक महीने से सऊदी अरब में पड़ा है। उन्होंने सरकार से कैमरून में फंसे पांचों श्रमिक

सुनील महतो

सुकर महतो

चंद्रशेखर कुमार

डीलों महतो (हजारीबाग)

दिलचंद महतो (गिरिडीह)

की सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top