


डुमरी के ज्योति ग्रुप के जनवितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ गिर सकती है गाज

डीजे न्यूज, निमियाघाट, गिरिडीह :
डुमरी प्रखंड के आसूरबांध में स्थित ज्योति ग्रुप के जनवितरण प्रणाली दुकान पर गाज गिर सकती है। दुकान के संचालक पर मनमानी तरीके से राशन वितरण करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
ज्योति ग्रुप के सदस्यों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की थी कि दुकान के अध्यक्ष बेबी देवी और उनके पति द्वारिका महतो ने मनमाने तरीके से समूह के सदस्यों को निष्कासित कर दिया है और दुकान का संचालन कर रहे हैं।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जांच में यह आरोप सही पाया गया है, जिसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर के सचिव और अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।
इस मामले में बुधनी देवी, शंकरी देवी, फुदवा देवी, गंगीय देवी और शांति देवी ने गिरिडीह उपायुक्त से शिकायत की है।
