झारखण्ड आंदोलनकारी शंकर रवानी हुए  सम्मानित

Advertisements

झारखण्ड आंदोलनकारी शंकर रवानी हुए  सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय बाघमारा में किया गया। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा चयनित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। बीडीओ लक्ष्मण यादव, अंचलधिकारी गिरजानंद किस्कू, प्रखण्ड प्रमुख गीता देवी ने समाजसेवी  शंकर रवानी को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्मिर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा इजाज़, बिनोद महतो, नइमुद्दीन अंसारी, सीता कुमारी, नितेश वर्मा, चंदा कुमारी, दीपा कुमारी, गुलनाज बानो,‌ पूजा कुमारी, पूजा महतो, मुमताज अंसारी आदि ने बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top