आम आदमी पार्टी ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

आम आदमी पार्टी ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
डीजे न्यूज, धनबाद : आम आदमी पार्टी धनबाद जिला ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म तिथि तथा झारखंड की स्थापना दिवस के वर्षगांठ पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके क्रांतिकारी एवं झारखंड के संघर्ष को याद करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कल से जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह मेनू, राजेश कुमार, समरेंद्र पासवान, संजय सिन्हा, नीतिश गुप्ता, शदरे आलम, जावेद अख्तर, सुरेंद्र प्रसाद, जावेद खान, निलेश सिन्हा एंव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड के लोगों के लिए संघर्ष किया और उन्हें उनका अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top