


बच्चों को बताया गया गीता का महत्व
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में रविवार को संस्कृत पाठशाला का आयोजन किया गया।बच्चों को गीता का अर्थ और महत्व बताए गए। कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसे प्रयत्नपूर्वक पढ़ने वाला भगवान विष्णु के पद को प्राप्त करता है। एवं उन्हें किसी प्रकार का भय या शोक नहीं रहता है।
इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा, संभाषण आदि का अभ्यास कराया गया। संस्कृत हरीश कुमार जोशी ने पढ़ाया। प्रसाद वितरण होमेश जोशी के द्वारा किया गया।
मौके पर कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दिव्या कुमारी, वैष्णवी कुमारी, श्रेया कुमारी, प्रियांशी कुमारी, पलक कुमारी, आस्था कुमारी, श्रद्धा कुमारी, लाडो कुमारी, दीपिका कुमारी, अंश साव, अर्णव साव, अनमोल शिवांश कुमार, साहिल त्रिवेदी, अभी कुमार, पूरब कुमार, रौनक कुमार, अमिता कुमार, कृष्णा कुमार, ऋतुराज कुमार, अभिषेक कुमार, राजवीर कुमार, युगवीर साव, देवम कुमार, प्रथम जोशी, आर्यन कुमार थे।