





गिरिडीह में कांग्रेस संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : सतीश केड़िया

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केड़िया के आवासीय कार्यालय में शनिवार को जिलेभर के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं सतीश केड़िया ने की। इसमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि 13 नवंबर को रांची में जिले के प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी की सौ प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं 25 नवंबर तक जिले के सभी पंचायत कमेटियों के गठन और बी.एल.ए. (Booth Level Agent) की नियुक्ति पूरी करने का निर्देश दिया गया।

सतीश केड़िया ने कहा कि संगठन सृजन का कार्य समय पर पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि कांग्रेस पार्टी को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज करें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं।
बैठक में इस बात पर भी विचार हुआ कि कैसे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए और संगठन को सक्रिय बनाया जाए।
इस अवसर पर गिरिडीह सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन, बेंगाबाद के मोतीलाल शास्त्री, गांडेय के अकबर अंसारी, देवरी के मनोज राय, जमुआ के निजामुद्दीन अंसारी, गावां के रणधीर चौधरी, तिसरी के इम्तियाज अंसारी, राजधनवार के निरंजन तिवारी, सरिया के अभिनंदन प्रताप सिंह, बगोदर के अशोक निराला, डुमरी के नागेश्वर मंडल, पीरटांड़ के धनंजय गोस्वामी और बिरनी के मोहम्मद असलम मौजूद थे।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, बिलाल अहमद हुसैनी, सोहेल इराकी और मोहम्मद आलम भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना और आने वाले राजनीतिक अभियानों के लिए तैयार करना रहा।
