



ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद):राष्ट्रगीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों, गोविंदपुर थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के साथ ही प्रखंड कार्यालय, सभी सरकारी विद्यालयों में वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा का संकल्प दिलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विशेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकारी विद्यालयों में वंदे मातरम कार्यक्रम में बच्चों को वंदे मातरम की रचना, इसके रचयिता और इतिहास बताया गया।
