देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत हुआ वातावरण

Advertisements

देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत हुआ वातावरण

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से शुक्रवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शुरमयी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत हो गया। वाद्य यंत्रों की मधुर धुन और सामूहिक स्वर में गूंजते “वंदे मातरम्” के जयघोष ने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया

अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। यही वह गीत है जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की लौ प्रज्वलित की।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद  पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ियों को इस गीत के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व देश आज तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है।
निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, रमेश राही, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रूपेश सिन्हा, रीता यादव, प्रियंका देवी,अभिमन्यु कुमार, राजकिशोर जैना, योगेन्द्र यादव, सिंदरी की प्रत्याशी रही तारा देवी, अजय निषाद, गीता सिंह, ध्रुव हरि, नरेंद्र त्रिवेदी, रवि सिन्हा, अजय दास, बच्चा गिरी, किशोर मंडल, सन्नी रवानी, उमेश सिंह, भृगुनाथ भगत, अमरजीत कुमार, नीरज सिन्हा आदि की उपस्थिति रही।
शहर के मशहूर गायक राजेश सिन्हा एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत गाकर पूरे सभागार को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top