अधिवक्ता कंसारी मंडल को दी गई श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): धनबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता व झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंसारी मंडल के निधन पर बलियापुर में शोक की लहर है। मंगलवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीना रजक ने। की। बैठक में दिवंगत को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का अभिभावक बताया गया। कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया। मौके पर समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर, तारा कुंभकार, गोदाम रजक, एस अंसारी, राजेंद्र साहू, नालू पांडे, मुमताज अंसारी, अकलू महतो, मालती देवी आदि थे।