संक्षिप्त खबरें:- महाअष्टमी पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

महाअष्टमी पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): महाअष्टमी के मौके पर मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना एवं देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बलियापुर दुर्गा मंदिर, सिंदूरपुर, प्रधानखंटा, मोको, दूधिया, बाघमारा, घड़बड़, रंगामाटी, सुरुंगा, कुसमाटांड़, गोलमारा, आमटाल, बेलगड़िया, धोखरा, कर्माटांड़, गुल्लूडीह आदि गांव के दुर्गा मंदिरों में देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा अर्चना हेतु दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण से बलियापुर चौक तक विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे लाइटों से सुसज्जित तोरण द्वार आकर्षण का केंद्र बना है।
———————
विजयादशमी को रावण दहन
बलियापुर: दुर्गा पूजा के विजयदशमी के मौके पर बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में हर साल की भांति इस साल भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेला स्थल पर 40 फीट ऊंची रावण के पुतले को आतिशबाजियों के साथ दहन किया जाता है। बलियापुर में पिछले 38 वर्षों से रावण दहन हो रहा है। इसी के साथ विजयादशमी मेला का समापन हो जाता है। इसके अलावा पिछले कई सालों से क्षेत्र के प्रधानघंटा, बाघमारा एवं परसबनिया गांव में भी दुर्गा पूजा के विजयदशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है।
—————
नवमी को बलि प्रथा
बलियापुर: दुर्गा पूजा के मौके पर क्षेत्र के कई दुर्गा पूजा स्थलों पर महानवमी के अवसर  पर दूधिया, सुरुंगा, गुल्लूडीह, परसबनिया समेत कई पूजा स्थलों पर बली दिए जाने की परंपरा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top