शताब्दी वर्ष पर कोयला नगर में शस्त्र पूजन-पथ संचलन

Advertisements

शताब्दी वर्ष पर कोयला नगर में शस्त्र पूजन-पथ संचलन
डीजे न्यूज, धनबाद : आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर धनबाद के कोयला नगर के नेहरू कॉम्प्लेक्स में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पथ संचलन से हुआ जो कोयला नगर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नेहरू कॉम्प्लेक्स में आकर संपन्न हुआ। इसके बाद शस्त्र पूजन संघ के पदाधिकारी – नगर संघचालक रतन अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार एवं सह विभाग कार्यवाह पंकज सिंह ने किया।
मौके पर आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि ‘संघ शताब्दी वर्ष पर संगठन को मजबूत करते हुए पंच परिवर्तन के विषय- पर्यावरण, सामाजिक सद्भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य,  स्वदेशी को समाज के जन -जन तक स्वयंसेवक ले जाएंगे। इसके पहले पंच परिवर्तन खुद अपनाएं ताकि उस परिवर्तन को देखकर समाज भी अपनाएं। उन्होंने आगे कहा कि शक्ति की उपासना कर हम शक्ति प्राप्त करते हैं। शक्ति का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए बल्कि शक्ति समाज में शांति लाने के लिए और सज्जनों की सहायता के लिए होनी चाहिए। हम मजबूत हैं तो दुर्जन निकट नहीं आएंगे पर दुर्बल रहने पर कोई भी शांति से हमे नहीं रहने देगा। मजबूत शरीर में जल्दी कोई रोग नहीं लगता है और मजबूत राष्ट्र पर कोई आक्रमण करने में सैकड़ो बार सोचता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top