

दुमका में चलाया गया स्वच्छता अभियान
डीजे न्यूज, दुमका: सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को दुमका जिला भाजपा ने नगर थाना के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल की विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। तत्पश्चात् प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बता दें कि गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को अपवित्र करने का घृणित प्रयास किया था। इस निंदनीय घटना के विरोध में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी प्रतिमा को अपवित्र करना समाज के सामंजस्य पर प्रहार है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ऐसे असामाजिक कृत्यों के विरुद्ध सदा मुखर रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, स्वच्छता अभियान संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शाह, सहसंयोजक पिंटू शाह, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला मंत्री गुंजन मरांडी,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर दास, रानी सिंह, कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह, वीरेंद्र मरांडी, चार्ल्स उपस्थित रहे।
