Advertisements


























































बलियापुर में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपाईयों ने स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए। पहाड़पुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में व अगल-बगल साफ सफाई किया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टर निशि महतो एवं मुखिया दिलीप कुमार महतो नेतृत्व कर रहे थे। वहीं बलियापुर मंडल भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी के नेतृत्व में सिंदूरपुर स्थित बूथ संख्या 327 में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ग ई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया।




