भूली में पंडित दीनदयाल की जयंती मनी

Advertisements

भूली में पंडित दीनदयाल की जयंती मनी
डीजे न्यूज, धनबाद: भूली मंडल भाजपा की ओर से भूली बस्ती के बूथ संख्या 34, 35 में गुरुवर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई ग ई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान ने की। विधायक राज सिन्हा सहित अन्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ने उनके आदर्शों एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान विचारक और राष्ट्रवादी थे। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत को प्रस्तुत किया, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास पर केंद्रित है। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करना है। जयंती कार्यक्रम के बाद दुर्गा स्थान के आसपास के क्षेत्रों मे स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।  संचालन मनमोहन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्याम शर्मा ने किया। मौके पर जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, रजनीश तिवारी, सत्येंद्र ओझा,  जितेंद्र कुमार, मंडल प्रभारी मनमोहन सिंह, कलावती देवी, सखिचन्द महतो, मनोज गुप्ता, प्रयाग रविदास, श्याम शर्मा, लड्डू सिंह, अशोक महतो, विष्णु सिंह, मंजु देवी, कालो देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top