बोनस रोक पर भड़के कोल मजदूर

Advertisements

बोनस रोक पर भड़के कोल मजदूर

दुर्गापूजा से पहले भुगतान नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन : संयुक्त मोर्चा

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : कुईयां और केओसीपी परियोजनाओं में दुर्गा पूजा का सालाना बोनस रोक दिए जाने को लेकर मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है। इसी कड़ी में बुधवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नॉर्थ तिसरा परियोजना कार्यालय एवं हाजिरी घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

संयुक्त मोर्चा के संयोजक सुजीत मंडल और सुनील कुमार राय ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन का आपसी विवाद मजदूरों पर थोपना नाइंसाफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन साजिश कर मजदूरों का हक मार रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि प्रत्येक मजदूर को अग्रिम रूप से ₹1 लाख बोनस का भुगतान किया जाए, अन्यथा मजदूर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी होगा।

विरोध प्रदर्शन में उज्जवल दे, कन्हाई सिंह, पशुपतिनाथ देव, गणेश पासवान, धर्मेंद्र राय, महेंद्र नोनिया, कृष्ण सिंह, संजय निषाद, रीता देवी, प्रियंका मालती, सुशीला, अंजू देवी, हरिपद रवानी, धर्मवीर साव समेत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।

इधर कुईयां और केओसीपी परियोजनाओं के संयुक्त तत्वावधान में गोलकडीह परियोजना कार्यालय के समक्ष भी बोनस भुगतान को लेकर सभा हुई। अध्यक्षता तुलसी रवानी ने और संचालन प्रभाष सिंह ने किया। सभा में मजदूर नेताओं ने प्रबंधन को साफ चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा से पहले बोनस नहीं मिला तो कोल इंडिया स्तर पर उग्र आंदोलन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

सभा को सफल बनाने में हराधन मोदक, देवरंजन दास, नरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष महतो, राकेश प्रसाद सिन्हा, भगवान प्रसाद नोनिया, शिव शंकर महतो, हीरालाल गोराई, प्रबीर मल्लिक, रंजीत सिंह, आलोक सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, प्रदीप रवानी, इम्तियाज अंसारी, हेमंत कुमार बावरी समेत अनेक मजदूरों ने योगदान दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top