टुंडी के पिपराटांड़ मे डायरिया से महिला की मौत, पति, बेटे-बेटी समेत आठ लोग पीड़ित

टुंडी के पिपराटांड़ मे डायरिया से महिला की मौत, पति, बेटे-बेटी समेत आठ लोग पीड़ित

 

महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग, सिविल सर्जन ने किया मुआयना और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लगाई फटकार 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के बरवाटांड़ के पिपराटांड़ गांव में मंगलवार को डायरिया से पीड़ित 25 वर्षीय रेखा देवी की मौत हो गई। वहीं उसके पति 32 वर्षीय झारखंड बास्की, छह वर्षीय बेटा रोहित बास्की, तीन वर्षीय बेटी अंकिता कुमारी व 32 वर्षीय मनोज बास्की का इलाज गांव में चल रहा है। सभी का स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर देखभाल कर रहा है। वहीं चार अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में जारी है। मंगलवार को डायरिया से पीड़ित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तब गांव में कैंप लगाकर डायरिया से पीड़ित लोगों का देखभाल शुरू हुआ है। महिला की मौत के खबर के बाद अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने गांव का दौरा किया और चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इधर मंगलवार रात करीब नौ बजे धनबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा डायरिया से ग्रसित पिपराटांड़ गांव निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित लोगों एवं ग्रामीण से मुलाकात कर हाल-चाल जाना जबकि चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर श्रवण कुमार को कैंप लगाने में विलंब के वजह से फटकार लगाई। कड़ी हिदायत देते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सा प्रभारी गांव की बदहाल सड़क की स्थिति के कारण एंबुलेंस व अन्य वाहन नहीं पहुंचने को लेकर कैंप लगाने में विलंब होने की आपबीती सुनाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top