


जीएसटी बचत उत्सव पर गिरिडीह में भाजपा की पदयात्रा, स्वदेशी सामान अपनाने का किया आह्वान
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में GST बचत उत्सव के तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे टावर चौक समेत शहरी क्षेत्र में पद यात्रा रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी कर रही थीं।
इस दौरान भाजपा नेता-कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे थे। रैली के माध्यम से भाजपा नेताओं ने गिरिडीह के व्यवसायियों और आम जनता से मिलकर स्वदेशी सामान बेचने और खरीदने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि “भारत में निर्मित सामान भारत की अस्मिता और देश के लोगों की मेहनत का प्रतीक है।”
नेताओं ने आम जनता से अपील की कि त्यौहार के मौके पर GST बचत उत्सव को परिवार में खुशी और गर्व के साथ मनाया जाए। इस दौरान पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मौके पर जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश प्रसाद यादव, चुन्नूकांत, सुभाष सिन्हा, प्रकाश सेठ, मुकेश जालान, कामेश्वर पासवान, संदीप दंगेच, महेंद्र वर्मा, नूनुलाल मरांडी, हरबिंदर सिंह बग्गा, संजीव सिंह, नवीन सिन्हा, रंजीत राय, मिथुन चंद्रवंशी, संदीप देव, मनोज संघई, संजीत सिंह पप्पू, सिंकू सिन्हा, सिकंदर हेंब्रम समेत महिला नेत्री प्रो. बिनीता कुमारी, उषा देवी, शालिनी वैश्यकियार, संगीता सेठ और अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
