

आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत की आधारशिला : बिरंचि नारायण
भाजपा ने जामताड़ा में आयोजित की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कार्यशाला
डीजे न्यूज, जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण उपस्थित हुए।
कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आत्मनिर्भर संकल्प अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हम स्वदेशी को अपनाएंगे।
मुख्य अतिथि बिरंचि नारायण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत की आधारशिला है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण का माध्यम है। इसका उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर देश ने दुनिया को संदेश दिया कि भारत अब आत्मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में महज 22 मिनट में स्वदेशी मिसाइलों से पाकिस्तान को घुटने पर लाने का काम हमारी सेना ने किया। कभी रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह निर्भर रहने वाला भारत आज अग्नि और ब्रह्मोस जैसी स्वदेशी मिसाइलों का मालिक है। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सह अभियान संयोजक दिलीप हेम्ब्रम ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभियान टोली की आभा आर्या ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जिला महामंत्री मितेश साह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम, संतन मिश्रा, भाजपा नेता बिनोद मंडल, वीरेंद्र मंडल, सुनील हांसदा, तरुण गुप्ता, सुकुमार सरखेल, महेंद्र मंडल, सुजाता सिंह भैया, कुणाल सिंह, पुष्पा सोरेन, नंदकिशोर झा, मंगल सोरेन, डब्लू मिश्रा, मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी, दीपक सिन्हा, ठाकुरमनी सिंह, बरुण मंडल, पिंटू गुप्ता, द्वारिका सिंह, चंदन राउत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
