पूर्वी टुंडी में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा की खंडित, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Advertisements

पूर्वी टुंडी में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा की खंडित, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन 

 

विधायक मथुरा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह भी प्रदर्शन मेंं शामिल, दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : लटानी स्थित अम्बेडकर क्लब परिसर में लगे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह क्लब के सदस्यों ने अम्बेडकर साहब की प्रतिमा को खंडित देखा तो इसकी सूचना पूर्वी टुंडी अंचलाधिकारी व पूर्वी टुंडी पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार व अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल पहुंचे और छानबीन शुरू की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना निंदनीय कृत्य है। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है उसपर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इधर घटना के विरोध अम्बेडकर क्लब के सदस्यों ने लटानी मोड़ तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। कुकृत्य करने वालों के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो व जिप अध्यक्ष शारदा सिंह भी शामिल हुईं। सोनोत संथाल समाज ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। लटानी मोड़ में संक्षिप्त सभा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि आये दिन बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त और खंडित करने की घटना को अंजाम दिया जाता है जो लोकतंत्र व संविधान के लिए घातक है। प्रशासन ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान करे और दंडित करे। इस मामले में भी प्रशासन दोषी को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दे वरना आंदोलन तेज होगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास, बसपा जिलाध्यक्ष अभय कुमार, दिलीप राम, मनोज दास, दिलीप वर्मा, बाबूराम मांझी, नीलकमल दास, बबलू दास, मनोहर दास, निताई चन्द्र दास, सुभाष रवि दास, अशोक कनौजिया, डॉ अयोध्या प्रसाद भारती, राजकुमार, अशोक महतो, संदीप हांसदा, रंजीत रविदास, अनादि दास, श्रीकांत दास, मथुर रविदास, आदित्य कुमार, चंदा देवी, गायत्री देवी समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top